कुंवर पृथ्वीराज सिह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच द जंगल रिजार्ट ने जीता, पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

नैनीताल l खेल विभाग, नगर पालिका तथा जिला कीड़ा सॉन्ग के सयुक्त तत्वावधान में बुधवार से कुंवर पृथ्वीराज सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है l उद्घाटन मुकाबला गेम चेंजर्स 11 व द जंगल रिजार्ट की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए गेम चेजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 136 रन अर्जित किये। लक्ष्य का पीछा करते हुए द जंगल रिजार्ट की टीम ने 12वें ओवर में ही तीन विकेट गवाकर जीत दर्ज की। मैच में दीप कुंवर व राजेंद्र परिहार अंपायर, जबकि हिमांशु पांठक स्कोरर रहे। इससे पूर्व नगर पालिका की अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल तथा विशिष्ट अतिथि राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन कियामौके पर सभासद भगवत रावत, मनोज जगाती, क्रिकेट सचिव रवि जोशी, मनोज बिष्ट, भुवन बिष्ट सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद थे l संचालन दीपक कुमार भोलू ने किया l पिछले कुछ दिनों से इस प्रतियोगिता को लेकर विवाद रहा अंततह बुधवार को प्रतियोगिता शुरू हुई तो खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की।










