राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल में एंड्राइड फाउंडेशन दिल्ली के द्वारा विद्यालय की 150 बच्चों को ट्रैकसूट वितरित किए

नैनीताल l राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल में एंड्राइड फाउंडेशन दिल्ली के द्वारा विद्यालय की 150 बच्चों को ट्रैकसूट वितरित किए गए l संस्था के प्रतिनिधि रविंद्र गुप्ता एवं उनके सुपुत्र राकेश गुप्ता द्वारा ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन हेतु अपने संस्था के प्रयासों की जानकारी दी गई l इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप कोहली एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि रामपाल गंगोला सदस्य श्रीमती हेमा दुम्का सदस्य नगर पालिका परिषद भीमताल और विनोद दुम्का एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें पढ़ाई में खूब मन लगाकर करने एवं परिश्रम करने को प्रेरित किया । श्री गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से उपलब्ध संसाधनों की समुचित उपयोग एवं नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए कहा राकेश गुप्ता ने विद्यार्थियों से अपनी लक्ष्य पर ध्यान देने केंद्रित करने को कहा । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद व आभार व्यक्तित्व किया गया l इस अवसर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अभिभावक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र भंडारी ने किया l