राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल के स्वयंसेवकों द्वारा बुधवार को डीएसए मैदान में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया

नैनीताल l राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल के स्वयंसेवकों द्वारा बुधवार को डीएसए मैदान में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, नारायण नगर वार्ड संख्या 6 के सभासद भगवत सिंह रावत तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती भावना आर्या, सुरेश सिंह, राजेश कुमार लोहनी एवं रजनीश भुटानी व मुकेश गुप्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा डीएसए परिसर की साफ-सफाई की गई तथा आम नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासद द्वारा स्वयंसेवकों को मास्क एवं दस्ताने वितरित किए गए ताकि स्वच्छता कार्य सुरक्षित रूप से किया जा सके। अतिथियों ने स्वयंसेवकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। कार्यक्रम अधिकारीयों ने स्वयंसेवकों को नियमित रूप से सामाजिक सेवा कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।