रामनी परिवार की वरिष्ठ सदस्य सिस्टर एडेलेड का निधन

नैनीताल l रामनी परिवार की वरिष्ठ सदस्य सिस्टर एडेलेड का आज प्रातःकाल 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले दस दिनों से ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थीं। सिस्टर एडेलेड ने अपना सम्पूर्ण जीवन ईश्वर और मानवता की सेवा में समर्पित किया तथा 70 वर्षों तक धार्मिक जीवन जीया। उन्होंने रामनी में कई वर्षों तक सेवा दी — खेलकूद की तैयारियों के दौरान मैदान में उनकी उपस्थिति हमेशा उत्साहवर्धक रहती थी। वे छात्रों को मार्च पास्ट व पी.टी. प्रदर्शन सिखाने में विशेष रुचि रखती थीं। सिस्टर एडेलेड ने प्रबंधक के रूप में भी रामनी विद्यालय में सेवाएँ दीं और बाद में पुस्तकालय में अपनी निष्ठा से कार्य किया। उनका जीवन अनुशासन, समर्पण और सादगी का सुंदर उदाहरण था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
Advertisement
















Advertisement