नैनीताल में पूर्ति विभाग और पुलिस टीम द्वारा जब्त किए गए 4 व्यावसायिक सिलेंडर

नैनीताल l बारापत्थर में थानाध्यक्ष मल्लीतल हेम चंद्र पंत द्वारा टीम के साथ नियमित चैकिंग के दौरान एक वाहन में ४ व्यवसायिक सिलेंडर उपलब्ध होने पर जब वाहन चालक से इनके दस्तावेज/ कनेक्शन नंबर इत्यादि के बारे में पूछताछ की गई तो वे इस संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए जिससे मामला संदिग्ध पाए जाने पर इसकी जानकारी उनके द्वारा पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट को दी गई तो उनके द्वारा आज भीमताल में राजकीय कार्य में व्यस्त होने के कारण पूर्ति निरीक्षक गौरव जोशी को मौके पर भेजा गया तो पुलिस विभाग और पूर्ति विभाग द्वारा जब मौके पर जांच की गई तो इस वाहन में १ सिलेंडर के दस्तावेज मिलने पर उसे छोड़ दिया गया और शेष ३ सिलेंडर के कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले जिस कारण इन्हें मौके पर जब्त किया गया इसके अलावा एक स्कूटी से ले जाया जा रहा व्यवसायिक सिलेंडर भी मौके पर कोई वैध दस्तावेज न मिलने के कारण जब्त किया गया इन जब्त किए गए सिलेंडरों को पूर्ति निरीक्षक गौरव जोशी द्वारा मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से मैसर्स पर्वत गैस एजेंसी नैनीताल की सुपुर्दगी में दिए गए हैं । इन जब्त किए गए सिलेंडरों के संबंध में पूर्ति विभाग द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।