434 ग्राम चरस के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार

नैनीताल l ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को लेकर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक भीमताल के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को भीमताल क्षेत्र के चॉफी रोड वन विभाग बैरियर के पास चैकिंग के दौरान धानाचूली बैण्ड से भीमताल की तरफ से एक अल्टो कार सं यू के 4585 में 4 अभियुक्तों को अवैध चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । पकड़े गए आरोपियों में राजेन्द्र सिंह नगर कोटी पुत्र स्व0 दीवान सिंह नगर कोटी, बॉबी नगर कोटी पुत्र देवेन्द्र नगरकोटी, नीतीश नगरकोटी पुत्र प्रमोद नगरकोटी, शिवांश रावत पुत्र शैलेज रावत, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह, बलजीत सिंह ,विरेन्द्र कुमार गोले, शैलेन्द्र कुमार , सतीश सिंह राणा शामिल थे।