महिला की बच्चेदानी साढ़े 4 किलो का ट्यूमर निकाला

नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में एक बार फिर डाक्टरों की टीम महिला के पेट का जटिल ऑपरेशन करने में सफल रही। टीम ने महिला के पेट से साढ़े चार किलो का ट्यूमर निकाला है।
बता दें कि तल्लीताल निवासी एक 44 वर्षीय महिला बीते लंबे समय से पेट के दर्द से परेशान थी। वह हल्द्वानी के कई निजी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंची। लेकिन महंगा इलाज होने के चलते महिला इलाज नहीं करा पाई। ज्यादा परेशानी होने पर महिला बीडी पांडे अस्पताल पहुँची। जहां उसने सर्जन डॉ वीके मिश्रा व डॉ प्रशांत ओली को अपनी समस्या बताई। डॉक्टरों ने महिला की जरूरी जांचे कराई। जिसके बाद उन्होंने महिला को ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया। मंगलवार को लगभग तीन घण्टे के ऑपरेशन के बाद महिला की बच्चेदानी से साढ़े चार किलो का ट्यूमर निकाला। सर्जन डॉ वीके मिश्रा ने बताया कि 2023 में भी महिला के पेट से लगभग चार किलो का ट्यूमर निकाला था। बताया कि ऑपरेशन जटिल था लेकिन डाक्टरों की टीम ने सफलता हासिल की। बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ्य है। बताया कि ऑपरेशन टीम में डॉ द्रौपदी गर्ब्याल, डॉ यति उप्रेती ,कमल जोशी, व कोमल जोशी मौजूद थे।









