23 फरवरी से शुरू होगा 30 वा फाल्गुनोत्सव

नैनीताल l श्री राम सेवक सभा की ओर से इस वर्ष 30वा होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है l 23 फरवरी महिला होली जुलूस के साथ होगा महोत्सव का शुभारंभ l
शनिवार को रामसेवक सभा में होली महोत्सव को लेकर पत्रकार वार्ता की l सभा के अध्यक्ष मनोज शाह व महासचिव जगदीश बवड़ी ने बताया कि फागोत्सव की शुरुआत 23 फरवरी को महिला होली जलूस के साथ तल्लीताल धर्मशाला से शुरू होगी l 24 वह 25 फरवरी को महिला दलों द्वारा प्रस्तुति की जाएगी l 26 फरवरी को 1:00 से स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता होगी l 27 फरवरी को रंग धारण, चीर बंधन एवं आँवला एकादशी आदि कार्यक्रम किए जाएंग lश्री राम सेवक सभा के कलाकारों की प्रस्तुति स्व० अंशुमन नयाल की स्मृति में पुरूष बैठकी होली साइन 5:30 बजे से होगी l एक मार्च को होली अकालगायन
स्वर्गीय चंद्रशेखर सारी स्मृति में की जाएगी l दो मार्च को होली जुलूस तथा होलीका दहन रात्रि 9:00 बजे किया जाएगा l इसके अलावा विशेष आकर्षक होली के दौरान फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी l