शनि मंदिर का धूमधाम से 24वा स्थापना दिवस मनाया गया

नैनीताल l नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर का 24 वें स्थापना दिवस पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए l जिसमें मंदिर में 301किलो दूध की खीर और 101 किलो खिचड़ी के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया l
शनिवार को शनि मंदिर के 24 वें स्थापना दिवस पर मंदिर में भंडारे और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l मंदिर का पुजारी हेम चंद्र जोशी ने बताया कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में आचार्य भगवत प्रसाद जोशी ने शनि देव को स्नान कराकर मंत्रों उच्चारण के साथ कलश विधान और रक्षा विधान किया l दोपहर में मन्दिर में हवन और सुंदर कांड का आयोजन किया गया l इसके बाद भजन कीर्तन प्रसाद वितरण आरती आदि संपन्न हुई l जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया l जिसमें 301 किलो दूध की खीर और 101 किलो खिचड़ी का भोग लगाया गया सैकड़ों की तादात में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया l धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कराने में अनेक भक्तजन जुटे हुए थे l









