202 वां महर्षि दयानन्द जन्मोत्सव हर्षोल्लास से संपन्नमहर्षि दयानन्द के आदर्शों को अपनाये-पूर्व महापौर डॉ. शैली ओबरॉय, महर्षि दयानन्द ने वैचारिक क्रांति का शंखनाद किया-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में महान समाज सुधारक, आर्य समाज के संस्थापक
महर्षि दयानंद सरस्वती का 202 जन्मोंत्सव आर्य समाज वेस्ट पटेल नगर नई दिल्ली में हर्षोल्लास से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य गवेन्द्र शास्त्री ने यज्ञ के साथ किया गया I आर्य नेता जितेन्द्र आर्य (प्रधान आर्य समाज पटेल नगर) ने ध्वजारोहण कर समारोह का उद्घाटन किया I
मुख्य अतिथि डॉ.शैली ओबराय(पूर्व महापोर ) ने कहा कि महर्षि दयानन्द जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की आवश्यक ता है उनके संदेश आज भी प्रासंगिक है नारी जाति पर उनके ऊपकरो को भुलाया नहीं जा सकता I
परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि महर्षि दयानन्द ने वैचारिक क्रांति का शंखनाद किया उनमें तर्क शक्ति का विकास किया और लोगों के सोचने समझने की दिशा ही बदल डाली Iविधायक प्रवेश रत्न व पूर्व विधायक राज कुमार आनंद ने कहा आज उस महापुरुष को याद करने का दिन है जिन्होंने उस समय यह कहा था वेदों की ओर लौटो जब समाज में कुरीतियाँ फैली थी।महर्षि दयानन्द समग्र क्रांति के अग्रदूत थे,उन्होंने जातपात ऊंचनीच भुला कर समाज को जोड़ने का कार्य कियाडा .जयेंन्द्र आचार्य ने कहा कि महर्षि दयानन्द एक क्रांतिकारी सन्यासी थे जिन्हें 202 वर्ष बाद भी याद किया जा रहा है l जो विश्वास स्वामी दयानंद को वेदों पर था उसे कैसे हम अपने आत्म विश्वास में ला सकते हैं I समारोह की अध्यक्षता आर्य नेता नरेंद्र आर्य सुमन ने की Iगायिका पिंकी आर्या, प्रवीण आर्य,सुधीर बंसल, विजय पाहुजा,रमेश बेदी,नरेश चन्द्र आदि ने ऋषि गुणगान मधुर भजनों के माध्यम से किया। राज कुमार आर्य, विजय कपूर, महेश शर्मा,मनोज मान, डालेश त्यागी ओम सपरा सुरेंद्र गुप्ता सुरेंद्र बुद्धीराजा यज्ञ वीर चौहान सुशील बाली
आदि उपस्थित रहे I

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का अर्थ दण्ड लगाया

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad