151 वाँ आर्य समाज स्थापना दिवस संपन्नपा खंड अन्धविश्वास आर्य समाज के लिए चुनौती-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

गाजियाबाद l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में आर्य समाज के 151 वे स्थापना दिवस पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया I उल्लेखनीय है कि महर्षि दयानन्द सरस्वती ने 1875 में मुंबई में नववर्ष विक्रमी संवत के दिन प्रथम आर्य समाज की स्थापना की थी I ⁷
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि जो कुरीतियां महर्षि दयानन्द के समय थी वह आज भी विद्यमान हैं बढ़ता पाखण्ड अन्धविश्वास आर्य समाज के लिए चुनौती है आर्य जनों को इसके लिए जनजागरण का कार्य करना, उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने देश की आजादी के लिए सर्वाधिक कार्य किया और महर्षि दयानन्द से प्रेरणा लेकर अनेको नौजवान आजादी कए आन्दोलन में कूद पड़े आज भी राष्ट्र विरोधी ताकतें फिर सिर उठा रही है जिन्हें कुचलने के लिए कार्य करना है l आज धर्मान्तरण भी एक मुद्दा धर्म बदलने से विचार बदल जाते हैं और जिससे राष्ट्रान्तरण हो जाता है आज की य़ह समस्या सिर उठा रही है l
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने कहा कि आर्य समाज राष्ट्र का सजग प्रहरी है
युवा पीढ़ी को परिवर्तन कर उन्हें समाज के लिए उपयोगी भूमिका बनानी है l वैदिक विद्वान आचार्य गवेन्द्र शास्त्री ओम सपरा रजनी गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त किए
गायिका पिंकी आर्य रजनी चुग कौशल्या अरोड़ा जनक अरोड़ा शोभा बत्रा ने मधुर भजन सुनाए








