नैनीताल। नैनीताल में मंगलवार को नाव एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुए। जिसमें राम सिंह बिष्ट अध्यक्ष नैन सिंह चौहान महासचिव चुने गए। जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया नैनीताल में 222 नाव मतदाता रजिस्टर्ड है। जिनमें से 140 वोटरों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। देर शाम जारी हुए चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद में राम सिंह बिष्ट को 70, वीरेंद्र पवार को 43, प्रमोद पवार को 23। महासचिव पद में नैन सिंह चौहान को 91 पूरन सिंह लटवाल को 44। कोषाध्यक्ष पद में पूरन बोरा को 77 जगदीश सिंह को 59 मत प्राप्त हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद में भूवनचंद्र उप सचिव पद में विजय कुमार निर्विरोध चुने गए।

Advertisement