मॉलरोड में टैक्सी बाइक महिला से भिड़ी, महिला समेत तीन घायल

नैनीताल। नैनीताल मॉलरोड में अनियंत्रित बाइक एक महिला से टकरा गई। बाइक की टक्कर से महिला व दो बाइक सवार सड़क में गिरकर घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मल्लीताल से तल्लीताल को जाती एक बाइक राह चलती महिला से टकरा गई। बाइक की टक्कर में महिला और दो बाइक सवार सड़क में जा गिरे। सड़क में गिरकर महिला और दोनों वाइक सवार युवक घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में तीनों को उपचार दिया जा रहा है। घायलों में हलद्वानी निवासी 60 वर्षीय भगवती देवी, 31 वर्षीय अरविंद कुमार व जगदीश प्रशाद हैं। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।
Advertisement



Advertisement